kalsarpa dosh calculator
✕

सेंसेक्स 123 अंक चढ़कर 5 महीनों के उच्च स्तर पर, बैंक एवं वाहन शेयरों में हुई जोरदार खरीदारी

Updated: शुक्रवार, 12 मई 2023 (17:05 IST)
BSE: मुंबई। वैश्विक बाजारों (domestic markets) के कमजोर रुख के बावजूद घरेलू बाजारों में शुक्रवार को बैंक एवं वाहन शेयरों में खरीदारी होने से मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 5 महीनों के उच्च स्तर पर पहुंच गया। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के अंत में 123.38 अंक यानी 0.20 प्रतिशत चढ़कर 62,027.90 अंक पर बंद हुआ। यह 12 दिसंबर, 2022 के बाद सेंसेक्स का उच्चतम स्तर है।
 
हालांकि बाजार की शुरुआत कमजोर रही और एक समय यह 61,578.15 के स्तर पर गिर गया था। लेकिन दोपहर बाद के कारोबार में वित्तीय एवं वाहन कंपनियों में खरीदारी आने से सेंसेक्स 5 महीनों के उच्च स्तर पर जाकर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 17.80 अंक यानी 0.1 प्रतिशत चढ़कर 18,314.80 अंक पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा में सर्वाधिक 1.92 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, बजाज फाइनेंस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज भी चढ़कर बंद हुए।
 
दूसरी तरफ पावर ग्रिड के शेयर में 2.67 प्रतिशत की तगड़ी गिरावट रही। एनटीपीसी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, सन फार्मा, इंफोसिस, एलएंडटी, कोटक बैंक, टीसीएस और विप्रो के शेयरों में भी नरमी रही। एशिया के ज्यादातर बाजारों में गिरावट का रुख रहा।

अमेरिकी बैंकों को लेकर चिंता बढ़ने और चीन से मांग में गिरावट ने एशियाई बाजारों को प्रभावित किया। हांगकाग का हैंगसैंग, चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया को कॉस्पी गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि जापान का निक्की करीब एक प्रतिशत चढ़ गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख