Hanuman Chalisa

प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स ने लगाया 1,170 अंक का गोता, रिलायंस का शेयर 4 प्रतिशत टूटा

Updated: सोमवार, 22 नवंबर 2021 (17:24 IST)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और कोटक बैंक के शेयरों में हुए नुकसान से सोमवार को सेंसेक्स में 1,170 अंक की भारी गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,170.12 अंक यानी 1.96 प्रतिशत के नुकसान के साथ 58,465.89 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 348.25 अंक यानी 1.96 प्रतिशत टूटकर 17,416.55 अंक पर बंद हुआ।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सऊदी अरामको के साथ 15 अरब डॉलर में अपने तेल रिफाइनरी और पेट्रोरसायन कारोबार में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी का प्रस्तावित सौदा रोक दिया है। इन खबरों के बाद रिलायंस के शेयरों में 4 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज हुई। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, एसबीआई तथा टाइटन के शेयर भी नुकसान में रहे, वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, पॉवरग्रिड और इंडसइंड बैंक के शेयर लाभ में रहे।
 
एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस. रंगनाथन ने कहा कि बीते सप्ताहांत कई घटनाक्रमों के बाद आज सोमवार को अंतत: बाजार में मंदड़िया रुख कायम हो गया। धातु को छोड़कर अन्य सभी खंडों के सूचकांक नीचे आए। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयर प्रभावित हुए। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग में नुकसान रहा। जापान के निक्की, चीन के शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में लाभ रहा। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक रुख था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

अगला लेख