Hanuman Chalisa
✕

Punjab Elections: केजरीवाल ने की घोषणा, आप के जीतने पर हर महिला को मिलेंगे 1,000 रुपए प्रतिमाह

Updated: सोमवार, 22 नवंबर 2021 (17:14 IST)
मोगा (पंजाब)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि यदि पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में आती है, तो राज्य में हर महिला के खाते में 1,000 रुपए प्रतिमाह भेजे जाएंगे।
 
केजरीवाल ने मुफ्त सेवाओं के अपने वादों की सूची में एक और वादा जोड़ते हुए कहा कि मैं आज एक घोषणा करना चाहता हूं। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। हम राज्य में 18 साल से अधिक आयु की हर महिला के खाते में हर महीने 1,000 रुपए भेजेंगे।
 
उन्होंने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन मिल रही है, उन्हें भी यह राशि दी जाएगी। केजरीवाल 2 दिवसीय दौरे पर सोमवार को पंजाब आए हैं। 'आप' के 'मिशन पंजाब' के तहत केजरीवाल आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से अगले 1 महीने में राज्य के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे।
 
'आप' का गठन 2012 में हुआ था और यह पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल बनी थी, लेकिन पार्टी नेताओं ने स्वीकार किया था कि उन्हें पंजाब में पार्टी से और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने पर पंजाब में हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने और सरकारी अस्पतालों में उपचार एवं दवाएं नि:शुल्क मुहैया कराने का भी वादा किया है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख