Hanuman Chalisa
✕

ब्याज दरों में वृद्धि के बावजूद सेंसेक्स 484 अंक टूटा, निफ्टी भी 137.95 अंक फिसला

Updated: गुरुवार, 22 सितम्बर 2022 (11:34 IST)
मुंबई। अमेरिका के केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख रहा जिसके चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 484 अंक टूट गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 483.71 अंक टूटकर 58,973.07 अंक पर आ गया, वहीं एनएसई निफ्टी भी 137.95 अंक गिरकर 17,580.40 अंक पर था।
 
सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पॉवर ग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई, वहीं आईटीसी, मारुति, इंडसइंड बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, टोकियो, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को नुकसान के साथ बंद हुए।
 
पिछले कारोबारी सत्र में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 262.96 अंक या 0.44 प्रतिशत टूटकर 59,456.78 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 97.90 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,718.35 अंक पर बंद हुआ था।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 90.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 461.04 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख