dharma sangrah
✕

टेरर फंडिंग मामले में NIA का इंदौर में छापा, 3 PFI नेता हिरासत में

Updated: गुरुवार, 22 सितम्बर 2022 (11:24 IST)
इंदौर। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के 12 राज्यों में छापे मारकर 106 लोगों को हिरासत में लिया। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी NIA की टीम ने छापेमारी की और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 3 नेताओं को इंदौर से हिरासत में ले लिया।
 
एनआईए की अगुवाई वाले अभियान के तहत पीएफआई के तीन नेताओं को सदर बाजार क्षेत्र और अन्य इलाकों से हिरासत में लिया गया।
 
इंदौर में पहले बंबई बाजार की ताज बिल्डिंग के समीप पीएफआई का दफ्तर संचालित होता था। यहां इंदौर पुलिस पहले कार्रवाई कर चुकी है। इंदौर में पीएफआई के कर्ताधर्ता अब्दुल रऊफ बेलिम को पहले ही जिलाबदर किया जा चुका है।
 
आतंकवादियों को कथित तौर पर धन मुहैया कराने, उनके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करने और लोगों को प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ने के लिए बरगलाने में शामिल व्यक्तियों के परिसरों पर एनआईए की अगुवाई में देश के अलग-अलग राज्यों में छापे मारे गए हैं।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख