biodatamaker
✕

BSE: सेंसेक्स 111 अंक टूटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज में रही 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट

Updated: शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (17:09 IST)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के शेयर में भारी गिरावट के साथ प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 111 अंक टूटकर बंद हुआ। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 111.01 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,907.93 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 924.69 अंक तक नीचे चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28.20 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,752.05 पर बंद हुआ।
 
सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) पर निर्यात कर लगाया। साथ ही स्थानीय स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर होने वाले अप्रत्याशित लाभ पर भी कर लगाया है। सेंसेक्स में सबसे अधिक 7.25 फीसदी की गिरावट आरआईएल में हुई। इसके अलावा पॉवरग्रिड, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, मारुति, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और आईसीआईसीआई बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर आईटीसी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, टीसीएस और एचडीएफसी बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज हुई।
 
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि घरेलू बाजार से प्रतिकूल संकेतों के कारण रुपए  में कमजोर रुख और तेल रिफाइनरियों में बिकवाली के कारण बाजार नुकसान में रहा। अन्य एशियाई बाजारों में टोकियो, सोल और शंघाई के बाजार गिरकर बंद हुए। दोपहर कारोबार में यूरोपीय शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।
 
एक मासिक सर्वेक्षण में शुक्रवार को कहा गया कि भारत की विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधि जून में नौ महीने के निचले स्तर पर आ गई। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.90 फीसदी उछलकर 111.1 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,138.05 करोड़ रुपए  के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

अगला लेख