dharma sangrah

बैंकिंग शेयरों व रिलायंस में बढ़त से सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी भी 11600 के पार

Updated: शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (11:22 IST)
मुंबई। आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बढ़त के साथ विदेशी कोषों की आवक बनी रहने तथा एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंक से अधिक की तेजी हुई।
 
इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 261.03 अंक या 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,374.50 पर कारोबार कर रहा था जबकि एनएसई निफ्टी 71.60 अंक या 0.62 प्रतिशत बढ़कर 11,630.85 अंक पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक 4 प्रतिशत का लाभ ऐक्सिस बैंक में हुआ। तेजी के लिहाज से इसके बाद इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, टाटा स्टील, सन फार्मा और ओएनजीसी का स्थान रहा। दूसरी ओर एचसीएल टेक, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक में गिरावट हुई।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 39.55 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,113.47 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 9.65 अंक या 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,559.25 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 1,164.32 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। (भाषा)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक है जेपीएनआईसी : योगी आदित्यनाथ

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तराखंड में FIR दर्ज, जातिवादी टिप्पणी का लगा आरोप

CM मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, दिनभर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेते रहे, प्रशासन को दिए ये निर्देश

देश की सबसे बड़ी रामलीला में पहली बार 3 वर्ष के बच्चे करेंगे अभिनय

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

अगला लेख