Daily Horoscope
✕

देश में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड 77,266 नए मामले, 60,177 मरीज ठीक

Updated: शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (13:13 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 77,266 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 33,87,500 हो गए। वहीं शुक्रवार तक 25,83,948 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,057 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 61,529 हो गई।
 
मंत्रालय ने बताया कि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 76.28 प्रतिशत है और मृत्यु दर गिरकर 1.82 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 60,177 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में अब 7,42,023 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 21.90 प्रतिशत है।
 
भारत में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार हो गए थे और 23 अगस्त को मामले 30 लाख के पार चले गए।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 27 अगस्त तक 3,94,77,848 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 9,01,338 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,057 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 355 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कनार्टक के 141, तमिलनाडु के 109, आंध्र प्रदेश के 92, उत्तर प्रदेश के 68 , पश्चिम बंगाल के 53, पंजाब के 37, मध्य प्रदेश के 24, दिल्ली के 22 , गुजरात के 17, जम्मू-कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ के 14-14, राजस्थान के 13, हरियाणा के 12 और तेलंगाना तथा झारखंड के 11-11 लोग थे।
 
इनके अलावा केरल तथा पुडुचेरी में 10-10, उत्तराखंड में 9, बिहार में 8, ओडिशा में 7, गोवा में 6, असम तथा त्रिपुरा में 4-4, चंडीगढ़ तथा लद्दाख में 2-2 और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह तथा हिमाचल प्रदेश में 1-1 व्यक्ति की जान गई।
 
मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 61,529 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 23,444 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 6,948, कर्नाटक में 5,232 , दिल्ली में 4,369, आंध्र प्रदेश में 3,633, उत्तर प्रदेश में 3,217, पश्चिम बंगाल में 3,017, गुजरात में 2,962 और मध्य प्रदेश में 1,306 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में 1,256, राजस्थान में 1,005, तेलंगाना में 799, जम्मू-कश्मीर में 671, हरियाणा में 646, बिहार में 538, ओडिशा में 448, झारखंड में 373, असम में 278, केरल में 267, छतीसगढ़ में 245 , उत्तराखंड में 228, पुडुचेरी में 190, गोवा में 171 और त्रिपुरा में 89 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।
 
चंडीगढ़ में 43, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 42, हिमाचल प्रदेश में 33, लद्दाख में 27, मणिपुर में 25, नगालैंड में नौ, मेघालय में आठ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों में पहले से भी कोई बीमारी थी। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख