sundarkand
✕

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख से सेंसेक्स में आई 500 अंक से अधिक की गिरावट, निफ्टी भी फिसला

Updated: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 (12:01 IST)
मुंबई। वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूट गया। वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका और विदेशी पूंजी की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 538.2 अंक टूटकर 59,395.81 अंक पर आ गया और निफ्टी भी 161.3 अंक गिरकर 17,716.10 अंक पर था।
 
सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टीसीएस, विप्रो, एचडीएफसी, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और पॉवर ग्रिड के शेयरों में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई, वहीं इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा और एशियन पेंट्स के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।
 
अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, टोकियो, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को नुकसान के साथ बंद हुए। पिछले कारोबारी सत्र में गुरुवार को 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 412.96 अंक या 0.68 प्रतिशत लुढ़ककर 59,934.01 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 126.35 अंक यानी 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,877.40 अंक पर बंद हुआ था।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,270.68 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख