Hanuman Chalisa

सेंसेक्स में रही 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 18,400 के नीचे

Updated: बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (10:35 IST)
मुंबई। सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में टीसीएस, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयरों में नुकसान और निवेशकों के मुनाफावसूली करने की वजह से 200 अंक से अधिक गिर गया। 30 शेयरों वाला सूचकांक 209.46 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,506.59 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 85.45 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,333.30 पर था।
 
2 प्रतिशत की गिरावट के साथ सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक का स्थान रहा। दूसरी ओर नेस्ले इंडिया, एचयूएल, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक के शेयर लाभ पाने वालों में शामिल थे।
 
बाजार के जानकारों के मुताबिक निवेशक हर चरम पर मुनाफावसूली कर रहे हैं जिससे बाजार में अस्थिरता बढ़ रही है। एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में हांगकांग, शंघाई और टोकियो मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि सियोल नुकसान में चल रहा था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत गिरकर 84.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

LIVE: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इ्स्तीफा

राहुल गांधी ने छात्रों की 3 मांगें गिनाईं, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें, पीएम मोदी देश से माफी मांगें

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके टाइफाइड की चपेट में, फिर भी जारी रखेंगे अपना आंदोलन

आगरा में विकास की नई रफ्तार, मेट्रो और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से उभर रहा इंडस्ट्रियल हब

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय; अहमदाबाद और कच्छ समेत 4 जिलों में रेड अलर्ट, 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश?

अगला लेख