dharma sangrah
✕

बीएसई में बिकवाली के दबाव से सेंसेक्स 632 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 18,000 से नीचे

Updated: मंगलवार, 10 जनवरी 2023 (16:54 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 632 अंक लुढ़क गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की शेयर बाजार से निकासी जारी रहने और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजारों में सोमवार को मिला-जुला रुख था।
 
30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 631.83 अंक यानी 1.04 प्रतिशत लुढ़ककर 60,115.48 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 808.93 अंक तक लुढ़क गया था। 50 शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 187.05 अंक टूटकर 17,914.15 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, एनटीपीसी, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में प्रमुख रूप से गिरावट रही। दूसरी तरफ टाटा मोटर्स, पॉवरग्रिड, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनीलिवर, इंडसइंड बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा बैंक लाभ में रहे।
 
देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का शेयर 1.05 प्रतिशत नीचे आया। हालांकि कंपनी का लाभ दिसंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़कर 10,846 करोड़ रुपए रहा। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि यह बाजार की उम्मीद के अनुरूप नहीं है।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजारों में सोमवार को मिला-जुला रुख था।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 203.13 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Air India की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी! टेकऑफ से पहले मिला नोट, यात्रियों में मचा हड़कंप

17 साल के इतिहास में पहली बार... गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली महिला कुलपति, जानिए कौन हैं प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल

क्‍या डोनाल्‍ड ट्रंप को पहले से थी चीनी जासूस के साथ Nvidia CEO के अफेयर की जानकारी, फिर भी क्‍यों उन्‍हें ले गए चीन?

‘मैं अयोध्या के राम मंदिर क्यों जाऊं... मां सीता के साथ सही नहीं हुआ’: कीर्ति आजाद के बयान पर गरमाई सियासत

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

अगला लेख