shradh paksha
✕

Sensex Today: 72,000 के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, निवेशकों ने 1 दिन में बनाए 2 लाख करोड़ से अधिक

Updated: बुधवार, 27 दिसंबर 2023 (17:10 IST)
Sensex closed beyond 72,000 : देश के वृहद-आर्थिक बुनियादी पहलुओं और वैश्विक बाजार में मजबूत रुझान से उपजे आशावादी माहौल में घरेलू मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) बुधवार को छलांग लगाते हुए अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 72,000 अंक के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 21,654.75 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स ने लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी दिखाई और यह 701.63 अंक यानी 0.98 प्रतिशत उछलकर 72,038.43 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान एक समय यह 783.05 अंक की बढ़त के साथ 72,119.85 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 213.40 अंक यानी 1 प्रतिशत चढ़कर 21,654.75 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान निफ्टी 234.4 अंक बढ़कर 21,675.75 के अपने सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से बढ़त दर्ज करने में सफल रहीं, दूसरी तरफ एनटीपीसी और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।
 
एशिया और यूरोप के बाजारों में : एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ के साथ बंद हुए। यूरोप के अधिकांश बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि उत्साहित घरेलू बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गया और पिछले सप्ताह के नुकसान से आसानी से उबर गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में जल्द कटौती करने की उम्मीद और वैश्विक मुद्रास्फीति में नरमी आने से बनी तेजी से इस उछाल को समर्थन मिला। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत गिरकर 80.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 95.20 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 229.84 अंक चढ़कर 71,336.80 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 91.95 अंक की बढ़त के साथ 21,441.35 अंक पर रहा था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख