sawan somwar

शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख से सेंसेक्स 300 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी भी 15700 से नीचे

Updated: गुरुवार, 17 जून 2021 (10:51 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक गिर गया।

ALSO READ: वर्ष 2023 तक ब्याज दर बढ़ा सकता है फेडरल रिजर्व, बयान से लुढ़के शेयर बाजार व सोना-चांदी के दाम
 
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 302.80 अंक या 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 52,199.18 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 93.70 अंक या 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,673.85 आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा पॉवरग्रिड, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक भी लाल निशान में थे।

ALSO READ: रक्षा उत्पादन क्षेत्र में बड़ा फैसला, 7 कॉर्पोरेट कंपनियों में बांटी जाएंगी 41 ऑर्डनेंस फैक्टरियां
 
दूसरी ओर एशियन पेंट्स, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक लाभ पाने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 271.07 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,501.98 पर और निफ्टी 101.70 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,767.55 पर बंद हुआ था।
 
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 870.29 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 73.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।(भाषा)

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

बाढ़ में घायल 53 साल की हथिनी ‘जॉयमोती’ का एयरलिफ्ट, इलाज के लिए वनतारा पहुंची, भारत में पहली बार हुआ ऐसा रेस्क्यू

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

मध्यप्रदेश से कुपोषण का कलंक हटाने के लिए मोहन सरकार का बड़ा कदम, टेक होम राशन व्यवस्था में हुआ बदलाव

राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने के बाहर धरना: पैलेट गन पीड़ित के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता, भाजपा ने बताया अराजकता की राजनीति

अगला लेख