Hanuman Chalisa

रिलायंस व बैंकिंग शेयरों में घाटे से सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 17,200 के नीचे

Updated: शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021 (11:04 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख, विदेशी कोष की निरंतर निकासी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक के शेयर के घाटे में जाने के साथ सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक टूट गया।
 
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 319.82 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,581.32 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 91 अंक या 0.53 प्रतिशत गिरकर 17,157.40 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में टाइटन को 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद एमएंडएम, एचयूएल, मारुति, एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक थे। दूसरी ओर इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा लाभ पाने वालों में से थे।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 113.11 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 57,901.14 पर और निफ्टी 27 अंक या 0.16 प्रतिशत चढ़कर 17,248.40 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे और उन्होंने गुरुवार को 1,468.71 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोकियो और सियोल मध्य सत्र सौदों में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत गिरकर 74.43 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

दिल्ली में ब्रिक्स महाकुंभ: जानिए 2 दिवसीय समिट का पल-पल का शेड्यूल

LIVE: जिनपिंग भारत के लिए रवाना, दोपहर तक पहुंचेंगे दिल्ली

Top News 12 September: BRICS समिट आज से, शी जिनपिंग भारत आएंगे; ग्लोबल वार्मिंग पर बड़ा अलर्ट

30% ज्यादा तपेगी धरती! कुदरत का 'फीडबैक लूप' मचाने वाला है तबाही, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

अगला लेख