Hanuman Chalisa
✕

शेयरों में गिरावट के चलते सेंसेक्स 95 अंक टूटा, निफ्टी भी 16,600 के करीब

Updated: शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (12:00 IST)
मुंबई। विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 95 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 96.18 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,852.92 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 23.70 अंक या 0.14 प्रतिशत फिसलकर 16,613.20 पर आ गया।

ALSO READ: लॉकडाउन में मरे होंगे 2,67,000 से ज्यादा शिशु: रिपोर्ट
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 1 प्रतिशत की गिरावट एमएंडएम में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल में बढ़त देखने को मिली।

ALSO READ: इंदौर के चूड़ी वाले के बाद अब देवास में आधार कार्ड नहीं दिखाने पर फेरीवाले से मारपीट
 
पिछले सत्र में बीएसई सूचकांक 4.89 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 55,949.10 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 2.25 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 16,636.90 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 1,974.48 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.03 प्रतिशत बढ़कर 71.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख