biodatamaker
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी में भी रही 130 अंकों की गिरावट

Updated: शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (11:57 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में करीब 400 अंक टूट गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 399.69 अंक गिरकर 52,619.25 पर कारोबार कर रहा था जबकि एनएसई निफ्टी 130.25 अंक गिरकर 15,650 पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, टाइटन, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, आईटीसी, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा और पॉवर ग्रिड हरे निशान में थे। अन्य एशियाई बाजारों में टोकियो, शंघाई और सियोल के बाजार मध्य सत्र सौदों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए।
 
गुरुवार को 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 8.03 अंक यानी 0.02 प्रतिशत फिसलकर के 53,018.94 अंक पर बंद हुआ था, वहीं दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18.85 अंक यानी 0.12 प्रतिशत के गिरावट लेकर 15,780.25 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 114.81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,138.05 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख