manglik dosh calculator
✕

Share Market News: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 अंक टूटा, निफ्टी भी रहा नुकसान में

Updated: गुरुवार, 3 अगस्त 2023 (11:05 IST)
Share Market News: वैश्विक बाजारों (global markets) के कमजोर रुख तथा विदेशी कोषों की निकासी से गुरुवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में 299.99 अंक टूटकर 65,482.79 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 87.5 अंक के नुकसान से 19,439.05 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील नुकसान में थे। दूसरी ओर सन फार्मा, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और एलएंडटी के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे।
 
बुधवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 83.29 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,877.84 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
 
रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे टूटकर 82.72 प्रति डॉलर पर : स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बीच गुरुवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे टूटकर 82.72 प्रति डॉलर पर आ गया।
 
फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी से भी रुपए की धारणा पर असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.71 पर खुला और फिर 82.72 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 5 पैसे की गिरावट है।
 
रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 82.67 पर बंद हुआ था। इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 102.68 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 प्रतिशत बढ़कर 83.28 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख