Hanuman Chalisa
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 227 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़ककर 16,517 पर आया

Updated: सोमवार, 6 जून 2022 (10:52 IST)
मुंबई। विदेशी कोषों की बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच निवेशकों द्वारा सतर्क रुख अपनाने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख देखने को मिला। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 226.7 अंक गिरकर 55,542.53 अंक पर था। दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 67.05 अंक गिरकर 16,517.25 अंक पर आ गया।
 
सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, टाटा स्टील और टाइटन गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। इसके विपरीत एमएंडएम और एक्सिस बैंक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
 
अन्य एशियाई बाजारों में टोकियो, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 48.88 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,769.23 अंक पर बंद हुआ था जबकि एनएसई निफ्टी 43.70 अंक या 0.26 प्रतिशत टूटकर 16,584.30 अंक पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत उछलकर 120.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, गौरव भाटिया ने साधा निशाना

इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होंगी ममता बनजी, क्या राहुल गांधी को मिलेगा CJP का साथ?

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

अगला लेख