शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Reliance's market cap reaches near 11 lakh crore
Written By
Last Modified: सोमवार, 15 जून 2020 (17:31 IST)

Reliance का मार्केट कैप 11 लाख करोड़ के करीब पहुंचा

Reliance का मार्केट कैप 11 लाख करोड़ के करीब पहुंचा - Reliance's market cap reaches near 11 lakh crore
• राइट्स इश्यू शेयरों की हुई धमाकेदार लिस्टिंग 
• रिलायंस के शेयरों ने लाइफ टाइम हाई को छुआ 
• मार्केट कैप 10 लाख 92 हजार करोड़ जा पहुंचा 
 
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में सोमवार को भारी तेजी देखने को मिली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर रिलायंस के शेयर ने लाइफ टाइम हाई, 1626.95 रु के लेवल को छुआ। रिलायंस का मार्केट कैप 11 लाख करोड़ से बस कुछ ही कदम दूर है। सोमवार को रिलायंस (Reliance) का मार्केट कैप 10 लाख 92 हजार करोड़ जा पहुंचा। 

11 लाख करोड़ की मार्केट कैप का आंकड़ा आज तक देश में कोई भी कंपनी नही छू सकी है। सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर रिलायंस के 2 करोड़ 45 लाख से अधिक शेयरों की खरीद फरोख्त हुई। शेयर 1612.30 रुपए पर बंद हुआ।
 
लिस्टिंग पूर्व अनुमानों को गलत साबित करते हुए रिलायंस के पार्शियली पेड यानी आंशिक भुगतान शेयरों की सोमवार को धमाकेदार लिस्टिंग हुई। शेयर 690 रुपए के भाव पर खुला और 710.65 रुपए के उच्चतम स्तर को छुआ। 
 
बाजार बंद होने पर रिलायंस के आंशिक भुगतान शेयर का भाव 698 रु था। रिलायंस के आंशिक शेयरों में डिलीवरी 59.93 फीसदी देखी गई। अधिक डिलीवरी को बाजार में निवेशकों के भरोसे के तौर पर देखा जाता है।
 
एक्सपर्ट रिलायंस राइट्स इश्यू के शानदार लिस्टिंग की उम्मीद जता रहे थे। एक्सपर्ट का मानना था कि यह 600 से 650 रुपए के भाव पर लिस्ट हो सकता है। पर इसने सभी पूर्व अनुमानों को झुठलाकर जोरदार तरीके से बाजार में एंट्री की।
 
रिलायंस राइट्स इश्यू के तहत शेयरधारकों को आरआईएल ने 15 शेयरों पर एक शेयर आवंटित किया है। इसके लिए शेयर का दाम 1257 रुपए रखा गया था। आवेदन पत्र के साथ शेयरधारकों को 25 फीसदी यानी 314.25 रुपए चुकाने थे। बाकी बची रकम 2 किस्तों में चुकानी है।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों से अलग आंशिक भुगतान शेयर RELIANCEPP के नाम से शेयर बाजारों में लिस्ट हुए हैं। इसके लिए एक अलग आईएसआईएन नंबर IN9002A01024 भी जारी किया गया है।
 
ये भी पढ़ें
हाईकोर्ट ने एयरलाइंस को बीच की सीट पर यात्रियों को बिठाने की दी अनुमति