Daily Horoscope
✕

3 दिनों की गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 303 अंक चढ़ा व निफ्टी में भी रही बढ़त

Updated: शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (17:00 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच धातु और आईटी शेयरों में तगड़ी लिवाली होने से शुक्रवार को दोनों प्रमुख सूचकांक 3 दिनों की गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 303.15 अंक यानी 0.51 प्रतिशत बढ़कर 60,261.18 अंक पर पहुंच गया।
 
हालांकि कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई लेकिन दोपहर के सत्र में सेंसेक्स ने तेजी पकड़ी और एक समय तो यह 460.23 अंक तक उछल गया था। एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 98.40 अंक यानी 0.55 प्रतिशत बढ़कर 17,956.60 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर लाभ हासिल करने में सफल रहे। दूसरी तरफ टाइटन, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, ऐक्सिस बैंक, आईटीसी और एशियन पेंट्स के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट दर्ज की गई।
 
दिन के कारोबार की खास बात यह रही कि एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंफोसिस ने शुरुआती कारोबार में आई गिरावट से खुद को उबार लिया। दोनों कंपनियों के गुरुवार को आए तिमाही नतीजे पहले निवेशकों का भरोसा जीत पाने में नाकाम रहे लेकिन बाद में इसने तेजी पकड़ ली और लाभ की स्थिति में पहुंच गए।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि मुद्रास्फीति में नरमी आने और प्रमुख आईटी कंपनियों के तीसरी तिमाही के बेहतर नतीजे बाजार में कायम सतर्कता की धारणा पर भारी पड़ते हुए दिखे। भारत और अमेरिका दोनों जगह मुद्रास्फीति के कम होने से आगे ब्याज दरों में सख्ती कम होने की आस जगी है।
 
एशिया के अन्य बाजारों में सोल, शंघाई और हांगकांग के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए जबकि टोकियो का बाजार गिरावट पर रहा। यूरोपीय बाजारों में भी बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार भी गुरुवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत चढ़कर 84.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस बीच विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एफआईआई ने गुरुवार को भी 1,662.63 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख