Stock market : शेयर बाजार में लगातार 3 दिन की तेजी से 13.82 लाख करोड़ रुपए बढ़ी निवेशकों की संपत्ति
शेयर बाजार में तीन दिन से जारी तेजी से निवेशकों की संपत्ति 13.82 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई है। पिछले सप्ताह स्थानीय शेयर बाजार में करेक्शन देखने को मिला था। बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 147.79 अंक या 0.20 प्रतिशत चढ़कर 75,449.05 अंक पर बंद हुआ। तीन दिन में सेंसेक्स 1,620.14 अंक चढ़ा है।
इन तीन कारोबारी सत्रों में बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 13,82,485.7 करोड़ रुपए बढ़कर 4,05,00,918.63 करोड़ रुपए (4,680 अरब डॉलर) हो गया है। लगभग 1 महीने के बाद, बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 400 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंचा है। भाषा Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें