Daily Horoscope
✕

सकारात्मक वैश्विक संकेतों व विदेशी कोषों की आवक से सेंसेक्स व निफ्टी में रही बढ़त

Updated: शुक्रवार, 16 जून 2023 (10:53 IST)
Mumbai Stock Market: वैश्विक बाजारों में मजबूती और विदेशी कोषों की आवक के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर बाजारों में तेजी रही। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 280.62 अंक बढ़कर 63,198.25 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी (Nifty) 82.8 अंक चढ़कर 18,770.90 पर था।
 
सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से बढ़े। दूसरी ओर टीसीएस, विप्रो, पॉवर ग्रिड और मारुति में गिरावट हुई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत गिरकर 75.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
 
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 3,085.51 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। सेंसेक्स गुरुवार को 310.88 अंक या 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 62,917.63 पर बंद हुआ था। निफ्टी 67.80 अंक या 0.36 फीसदी टूटकर 18,688.10 पर बंद हुआ।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

अगला लेख