Daily Horoscope
✕

शेयर बाजार के लिए कैसी रहेगी नवंबर की शुरुआत?

Updated: रविवार, 29 अक्टूबर 2023 (13:54 IST)
Share market : भारतीय शेयर बाजार की दिशा इजराइल हमास युद्ध, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय, तथा कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी। केरल में हुए धमाके का भी बाजार पर असर दिखाई दे सकता है।
 
विदेशी निवेशकों की गतिविधियां और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें भी बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण रहेंगी। इस सप्ताह अडाणी ग्रीन एनर्जी, डीएलएफ, टीवीएस मोटर कंपनी, भारती एयरटेल, गेल, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, अडाणी एंटरप्राइजेज, टाटा मोटर्स और इंटरग्लोब एविएशन के तिमाही नतीजे आने हैं।
 
पिछले सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,614.82 अंक या 2.46 प्रतिशत नीचे आया। हालांकि शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मानक सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक चढ़ गए।
 
शेयर बाजार विशेषज्ञ सागर अग्रवाल ने बताया कि अगले हफ्ते भी बिकवाली का दौर जारी रहेगा। युद्ध बढ़ता जा रहा है। केरल में कन्वेंशन सेंटर पर हमले का असर होगा। फिलहाल बाजार पूरी तरह इंटरनेशनल एक्टिविटिज पर निर्भर है। FII लगातार बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। रिलायंस, इंफोसिस जैसी कंपनियों के रिजल्ट अच्छे हैं। आने वाले समय में इसका बाजार पर सकारात्मक असर दिखाई दे सकता है।

बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा भी मानते हैं कि हमास इजराइल युद्ध की वजह से आने वाले हफ्ते में बाजार दबाव में रहेगा। बिकवाली का दौर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 19500 के ऊपर निफ्टी बंद हुआ तो ही बाजार में कुछ तेजी की संभावना है।
 
10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.93 लाख करोड़ रुपए घटा : सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,93,181.15 करोड़ रुपए की गिरावट आई। शेयर बाजारों में कमजोर रुख के बीच सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को हुआ।
 
समीक्षाधीन सप्ताह में TCS का बाजार पूंजीकरण 52,580.57 करोड़ रुपए घटकर 12,25,983.46 करोड़ रुपए पर आ गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 40,562.71 करोड़ रुपए घटकर 11,14,185.78 करोड़ रुपए रह गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में 22,935.65 करोड़ रुपए की गिरावट आई।
 
इन्फोसिस का मूल्यांकन 19,320.04 करोड़ रुपए घटकर 5,73,022.78 करोड़ रुपए रह गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 17,161.01 करोड़ रुपए के नुकसान के साथ 5,13,735.07 करोड़ रुपए रह गई। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 15,759.95 करोड़ रुपए घटकर 4,54,814.95 करोड़ रुपए रह गया।
 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख