sundarkand
✕

Corona के खौफ के चलते सेंसेक्स में 1,100 अंकों से अधिक की गिरावट, निफ्टी भी 8,400 अंक से नीचे आया

Updated: सोमवार, 30 मार्च 2020 (11:56 IST)
मुंबई। बीएसई सेंसेक्स सूचकांक में सोमवार को शुरुआती सत्र के दौरान 1,100 अंकों से अधिक की गिरावट हुई। कोविड-19 महामारी के चलते दुनिया के आर्थिक मंदी की गिरफ्त में आने की आशंका से वैश्विक बाजार घाटे में आ गए और जिसके असर से घरेलू बाजार भी बच नहीं सके।
ALSO READ: Corona virus: सरकार ने साफ किया, 21 दिन का Lockdown बढ़ाने की कोई योजना नहीं
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के विनाशकारी प्रभाव सामने हैं और दुनिया स्पष्ट रूप से मंदी में प्रवेश कर चुकी है।

इसके चलते सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 28,708.83 के निचले स्तर तक जा पहुंचा और खबर लिखे जाने तक 855.82 अंकों या 2.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,959.77 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 245.30 अंक या 2.83 प्रतिशत गिरकर 8,414.95 अंक पर आ गया। 
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक बजाज फाइनेंस में 8 फीसदी की गिरावट हुई। इसके अलावा एमएंडएम, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक भी गिरने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचयूएल, एक्सिस बैंक और आईटीसी में तेजी देखने को मिली।
ALSO READ: Corona virus: ब्रिटेन में Lockdown के लंबे समय तक बने रहने की संभावना
पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 131.18 अंक या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 29,815.59 पर और निफ्टी 18.80 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 8,660.55 पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पूंजी बाजार में लिवाली की और शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को उन्होंने सकल आधार पर 355.78 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयर खरीदे।
 
कारोबारियों के मुताबिक दुनियाभर में निवेशक कोविड-19 के मामलों में हो रही बढ़ोतरी और लॉकडाउन के चलते आर्थिक गतिविधियों को नुकसान के कारण चिंतित हैं। विश्लेषकों ने कहा कि भारत सरकार और आरबीआई के प्रोत्साहन पैकेज का तब तक सीमित असर होगा, जब तक बीमारी के वास्तविक असर का पता नहीं चलता है।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख