Hanuman Chalisa
✕

मौद्रिक नीति से पहले 215 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Updated: सोमवार, 4 जून 2018 (18:12 IST)
मुंबई। रियलिटी और पॉवर सेक्टर के साथ ही एचडीएफसी बैंक तथा अन्य बड़े बैंकों के शेयरों में हुई बिकवाली के दबाव में सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 215.37 अंक टूटकर 35,011.89 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 67.70 अंक लुढ़ककर 10,628.50 अंक पर रहा।
 
 
एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से सेंसेक्स 275 अंक की तेजी में खुला और शुरुआती कारोबार में ही 325 अंक की बढ़त में पहुंच गया। लेकिन रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में वृद्धि की आशंका से ब्याज के प्रति संवेदनशील शेयरों पर दबाव रहा। बैंकिंग क्षेत्र को लेकर रही नकारात्मक धारणा से कुछ देर बाद ही यह लाल निशान में उतर गया। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक में सर्वाधिक 3 प्रतिशत की गिरावट रही। ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील रियलिटी समूह में सवा 3 फीसदी और पॉवर में सवा 2 प्रतिशत से अधिक का उतार देखा गया।
 
सेंसेक्स 275.98 अंक की छलांग लगाता हुआ 35,503.24 अंक पर खुला और कुछ ही मिनटों में 35,555.59 अंक पर पहुंच गया, लेकिन इसके बाद शुरू हुई बिकवाली के दबाव में यह लाल निशान में चला गया और पूरे दिन उबर नहीं पाया। कारोबार की समाप्ति से पहले 34,982.25 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ अंतत: गत दिवस की तुलना में 215.37 अंक यानी 0.61 प्रतिशत नीचे 35,011.89 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की 30 में से 7 कंपनियों के शेयर हरे और शेष 23 के लाल निशान में रहे। बीएसई में कुल 2,872 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 2,127 में गिरावट रही जबकि 563 में तेजी रही। इसके अलावा 182 कंपनियों के शेयर उतार-चढ़ाव से होते हुए अंतत: स्थिर बंद हुए। 
मझौली और छोटी कंपनियों पर ज्यादा दबाव रहा।
 
बीएसई का मिडकैप 0.82 प्रतिशत और स्मॉलकैप 2.09 प्रतिशत लुढ़ककर क्रमश: 15,722.95 अंक और 16,623.62 अंक पर बंद हुआ निफ्टी 69.70 अंक की बढ़त में 10,765.95 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में 10,770.30 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,618.35 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस के मुकाबले 67.70 प्रतिशत यानी 0.63 अंक टूटकर 10,628.50 अंक पर रहा। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 15 में तेजी और 35 में गिरावट रही। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख