Daily Horoscope
✕

गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 83 अंक और निफ्टी 23 अंक ऊपर

Updated: शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (18:51 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में हुई अधिक लिवाली के बल पर शेयर बाजार 2 दिनों की गिरावट से उबरते हुए शुक्रवार को बढ़त लेकर बंद होने में सफल रहे। इससे बीएसई का सेंसेक्स 83.31 अंक और निफ्टी 22.90 अंक चढ़ गया।
 
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 83.31 अंक चढ़कर 35,657.86 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 22.90 अंक की बढ़त लेकर 10,772.65 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में अधिक लिवाली हुई जिससे बीएसई का मिडकैप 0.56 फीसदी अर्थात 85.88 अंक चढ़कर 15,391.62 अंक पर और स्मॉलकैप 0.46 फीसदी अर्थात 73.45 अंक बढ़कर 16,059.94 अंक पर रहा।
 
बीएसई का सेंसेक्स गिरावट लेकर 35,543.66 अंक पर खुला और सत्र के बीच में यह 35,532.21 अंक के निचले स्तर तक फिसला। इसी दौरान एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संदेशों से लिवाली के बल पर यह 35,799.71 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अंत में यह पिछले दिवस के 35,574.55 अंक की तुलना में 83.31 अंक अर्थात 0.23 प्रतिशत बढ़कर 35,657.86 अंक पर रहा। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

योगी सरकार का बड़ा शैक्षिक कदम, कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी के लिए बनेगी खास रणनीति

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गांधीनगर में निकली भव्य बाइक रैली, CM भूपेंद्र पटेल ने दिखाई हरी झंडी

Cyclone Alert : चक्रवात 'अर्नब' का खतरा, ओडिशा में NDRF की 17 टीमें तैनात, 5 जिलों में दो दिन स्कूल-कॉलेज बंद

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख