sundarkand

सेंसेक्स 292 और निफ्टी 97 अंक उछला

Updated: सोमवार, 7 मई 2018 (18:09 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर निवेश धारणा के मजबूत रहने से सोमवार को लिवाली के बल पर घरेलू शेयर बाजार बढ़त बनाने में सफल रहे और इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 292 अंक उछलकर 35 हजार अंक के पार और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 97 अंक चढ़कर 10,715 अंक के पार पहुंच गया।
 
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 292.76 अंक बढ़कर 35,208.14 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 97.25 अंक चढ़कर 10,715.50 अंक पर रहा। छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली को जोर रहा। बीएसई का मिडकैप 91.32 अंक बढ़कर 16,652.38 अंक पर और स्मॉलकैप 100.28 अंक चढ़कर 18,091.73 अंक पर रहा।
 
बीएसई के अधिकांश समूह बढ़त में रहे। हेल्थकेयर 0.53 प्रतिशत और आईटी 0.01 प्रतिशत की गिरावट में रहे। शेष सभी समूह बढ़त में रहे जिनमें एनर्जी 1.47 प्रतिशत, सीडी 1.45 प्रतिशत, सीजी 1.12 प्रतिशत, ऑटो 1.43 प्रतिशत, रियल्टी 1.51 प्रतिशत, धातु 1.68 प्रतिशत, तेल एवं गैस 1.64 प्रतिशत, एफएमसीजी 1.12 प्रतिशत और बेसिक मटैरियल्स 1.09 प्रतिशत शामिल हैं। 
सेंसेक्स बढ़त के साथ 34,983.59 अंक पर खुला।
 
शुरुआत में ही यह 34,977.74 अंक के निचले स्तर तक फिसला और उसके बाद लिवाली का जोर बना रहा। इस दौरान यह 35,259.81 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अंत में यह पिछले दिवस के 34,915.38 अंक की तुलना में 0.84 प्रतिशत अर्थात 292.76 अंक चढ़कर 35,208.14 अंक पर रहा।
 
इसी तरह ने एनएसई की निफ्टी 10,653.15 अंक पर शुरुआत की और लिवाली के बल पर 10,725.65 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। शुरुआत में ही यह 10,635.65 अंक के निचले स्तर तक फिसला था। अंत में निफ्टी पिछले सत्र के 10,618.25 अंक की तुलना में 97.25 अंक अर्थात 0.92 अंक की बढ़त लेकर 10,715.50 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2,841 कंपनियों में कारोबार हुआ जिनमें से 1,405 बढ़त में और 1,260 गिरावट में रहे जबकि 176 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
 
वैश्विक स्तर पर अधिकांश बाजारों में तेजी रही। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.86 फीसदी और जर्मनी का डैक्स 0.36 प्रतिशत की गिरावट में शुरुआत की जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 1.48 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 2.3 प्रतिशत और जापान का निक्की 0.03 प्रतिशत की बढ़त में रहे। इस दौरान दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.04 प्रतिशत की गिरावट में रहे।
 
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 23 कंपनियां बढ़त में रही जिनमें महिंद्रा 3.68 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.82 प्रतिशत, टाटा स्टील 2.52 प्रतिशत, आईसीआईसी बैंक 2.30 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 1.91 प्रतिशत, स्टेट बैंक 1.88 प्रतिशत, रिलायंस 1.88 प्रतिशत, ओएनसीजी 1.83 प्रतिशत, आईटीसी 1.59 प्रतिशत, एशियन पेंट 1.56 प्रतिशत, विप्रो 1.48 प्रतिशत, एलएंडटी 1.33 प्रतिशत, कोटक बैंक 1.06 प्रतिशत, अदानी पोर्ट्स 0.99 प्रतिशत, पॉवर ग्रिड 0.96 प्रतिशत, बजाज ऑटो 0.92 प्रतिशत, इंफोसिस 0.89 प्रतिशत, मारुति 0.73 प्रतिशत, यस बैंक 0.61 प्रतिशत, टाटा एमटीआर डीवीआर 0.56 प्रतिशत, एयरटेल 0.35 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.24 प्रतिशत, एचडीएफसी 0.10 प्रतिशत और एसडीएफसी 0.06 प्रतिशत शामिल हैं।
 
गिरावट में रहने वालों में डॉ. रेड्डीज 1.75 प्रतिशत, टीसीएस 1.53 प्रतिशत, कोल इंडिया 1.51 प्रतिशत, सन फॉर 1.00 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.41 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.32 प्रतिशत, हीरो मोटोकार्प 0.13 प्रतिशत और इंडसइंड बैंक 0.10 प्रतिशत शामिल है। (वार्ता)

Show comments

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

अचानक लापता हुआ इंदौर का इंजीनियर, लैपटॉप में मौत से जुड़े AI वीडियो, गायब होने से पहले हुई थी मंगेतर से बात

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

सभी देखें

चीन की AI रफ्तार से क्यों बढ़ी टेंशन, मार्क जुकरबर्ग ने दी बड़ी चेतावनी, अमेरिका को क्या दी सलाह

पान मसाला की प्लास्टिक पैकेजिंग पर रोक, FSSAI ने तय किए नए पैकेजिंग नियम

पाकिस्तान-तुर्किये-सऊदी अरब के नए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, MEA बोला- राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे जरूरी कदम

पूर्वी यूपी की बदली तस्वीर, युवा शक्ति से अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार, तीन गुना से ज्यादा बढ़ी प्रति व्यक्ति आय- सीएम योगी

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

अगला लेख