shradh paksha
✕

शक्ल पसंद नहीं आई तो शादी से कर दिया इंकार

Updated: सोमवार, 7 मई 2018 (17:43 IST)
मिर्जापुर। उत्तरप्रदेश में मिर्जापुर के अदलहाट क्षेत्र मे एक शादी समारोह में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब दूल्हन को दूल्हे की सूरत पसंद नहीं आने पर शादी करने से इंकार कर दिया। परिजनों और रिश्तेदारों के समझाने के बावजूद दुल्हन टस से मस नहीं हुई। आखिरकार बारात को बगैर शादी के ही वापस जाना पड़ा। दूल्हे की शादी की हसरत पूरी नहीं हो पाई।
 
पुलिस के अनुसार अदलहाट क्षेत्र के बभनी गांव में शनिवार की रात को बारात बेलहर गांव से आई थी। पूरे धूमधाम से द्वार पूजा और अन्य शादी के कार्यक्रम पूरे हुए। बारातियों ने भोजन भी किया, लेकिन मामला तब बिगडा जब मध्यरात्रि में दूल्हा मंडप में सिन्दूर दान के लिए गया। मंडप में दूल्हे की सूरत दूल्हन को पसंद नहीं आई। उसने शादी से इंकार कर दिया।
 
दुल्हन का आरोप था कि परिवार के लोगों ने दूल्हे को शादी से पहले नहीं दिखाया था, न ही उसका फोटो ही देखा था। रविवार को दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने सामान का आदान-प्रदान कर समझौता कर लिया। (वार्ता)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख