Hanuman Chalisa
✕

सेंसेक्स में 514 अंकों की तेजी, निफ्टी भी 143 अंक बढ़ा

Updated: गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (11:43 IST)
मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों और रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस तथा एसबीआई जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 500 अंकों से अधिक बढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 513.84 अंक या 1.27 प्रतिशत बढ़कर 41,129.98 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 143.20 अंक या 1.20 प्रतिशत चढ़कर 12,051.70 पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 5 प्रतिशत की तेजी एसबीआई में हुई। इसके अलावा एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, टाटा स्टील, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था। दूसरी ओर ओएनजीसी और टाइटन में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 355.01 अंक या 0.88 प्रतिशत बढ़कर 40,616.14 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 95 अंक या 0.80 प्रतिशत चढ़कर 11,908.50 अंक पर बंद हुआ था।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को सकल आधार पर 146.22 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। रिलायंस सिक्योरिटीज के संस्थागत कारोबार प्रमुख अर्जुन यश महाजन ने कहा कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे बेहद नजदीकी होने के बावजूद वॉल स्ट्रीट में लगातार तीसरे दिन तेजी है। 
 
उन्होंने कहा कि भारतीय व्यापार अब वैश्विक संकेतों के आधार पर मजबूत होते हुए दिख रहे हैं और बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन जीत के आंकड़े 270 के बेहद करीब पहुंच गए हैं, वहीं रिपब्लिकन पार्टी से उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप कानूनी लड़ाई लड़ने के अपने फैसले पर आगे बढ़ गए हैं।
 
विभिन्न मीडिया संगठनों के अनुमान के अनुसार बिडेन को अब जीत के लिए केवल 6 से 17 'इलेक्टोरल कॉलेज सीट' ही चाहिए जबकि ट्रंप ने अभी 214 'इलेक्टोरल कॉलेज सीट' पर जीत हासिल की है। (भाषा)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Top News 6 November: धनतेरस की धूम से लेकर बल्ड बैंक पर साइबर अटैक तक, जानिए आज दिनभर की 5 बड़ी खबरें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

अगला लेख