sundarkand
✕

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता की घोषणा से सेंसेक्स 292 और निफ्टी 77 अंक उछला

Updated: सोमवार, 1 जुलाई 2019 (17:10 IST)
मुंबई। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव को कम करने के लिए वार्ता करने की घोषणा से वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार में रही तेजी के बल पर घरेलू शेयर बाजार भी 2 दिनों की गिरावट से उबरकर बढ़त बनाने में सफल रहा।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 291.86 अंक चढ़कर 39,686.50 अंक और एनएसई का निफ्टी 76.75 अंक बढ़कर 119,865.60 अंक पर रहा। बीएसई में दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली की रफ्तार धीमी रही जिससे बीएसई का मिडकैप 0.54 प्रतिशत बढ़कर 149,888.98 अंक और स्मॉलकैप 0.30 प्रतिशत बढ़कर 149,282.61 प्रतिशत रहा।
 
इस दौरान बीएसई में मात्र 3 समूह गिरावट में रहा। ओपेक के तेल की आपूर्ति में कमी को आगे जारी रखने की घोषणा के बाद कच्चे तेल में आई तेजी के कारण तेल एवं गैस समूह में सबसे अधिक 1.69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सीडी में 0.28 प्रतिशत की और धातु में 0.07 प्रतिशत की गिरावट रही। बढ़त में रहने वालों में रियलटी 2.59 प्रतिशत, पॉवर 1.10 प्रतिशत, ऑटो 1.23 प्रतिशत, हेल्थ 1.09 प्रतिशत और वित्त 0.99 प्रतिशत शामिल है।
 
बीएसई में कुल 2,744 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1,307 गिरावट में रहीं जबकि 19,268 बढ़त बनाने में सफल रहीं। इस दौरान 169 कंपनियों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
 
अमेरिका के अधिकांश शेयर बाजार बढ़कर खुले। यूरोप के लगभग सभी सूचकांक हरे निशान में रहे। एशिया के अधिकांश बड़े सूचकांक हरे निशान में रहे या मामूली गिरावट में रहे। ब्रिटेन का एफटीएसई 1.20 प्रतिशत, जर्मनी का डीएक्स 1.30 प्रतिशत, जापान का निक्की 2.13 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 2.22 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.28 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.04 प्रतिशत उतर गया। (वार्ता)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख