dharma sangrah
✕

अडाणी एंटरप्राइजेज के एफपीओ को पूर्ण अभिदान मिला, 4.62 करोड़ शेयरों की मांग की गई

Updated: मंगलवार, 31 जनवरी 2023 (17:16 IST)
नई दिल्ली। अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को पूर्ण अभिदान मिल गया है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक 20,000 करोड़ रुपए के एफपीओ को मंगलवार को बिक्री के आखिरी दिन गैर-खुदरा निवेशकों का समर्थन मिला। कर्मचारियों के लिए आरक्षित 1.6 लाख शेयरों में 52 फीसदी के लिए बोलियां आईं।
 
आंकड़ों के मुताबिक 4.55 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 4.62 करोड़ शेयरों की मांग की गई। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार गैरसंस्थागत निवेशकों ने उनके लिए आरक्षित 96.16 लाख शेयरों के मुकाबले 3 गुना से अधिक शेयरों के लिए बोलियां लगाईं।
 
पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित 1.28 करोड़ शेयरों को लगभग पूरा अभिदान मिला। हालांकि खुदरा निवेशकों और कंपनी के कर्मचारियों की एफपीओ के प्रति उदासीनता देखने को मिली। खुदरा निवेशकों के लिए लगभग आधा निर्गम आरक्षित था जबकि उन्होंने अपने लिए आरक्षित 2.29 करोड़ शेयरों में से केवल 11 प्रतिशत के लिए बोली लगाई। कर्मचारियों के लिए आरक्षित 1.6 लाख शेयरों में 52 फीसदी के लिए बोलियां आईं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

सीएम धामी बोले, विपक्ष को सकारात्मक सहयोग देना चाहिए

LIVE: अखिलेश बोले, ‘परिसीमन’ राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा

हीरानगरी की नई पहचान: एयरपोर्ट को भी टक्कर देगा सूरत का तीन मंजिला बुलेट ट्रेन स्टेशन, जानें खासियतें

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

जिस 'शीशमहल' पर मचा था सियासी घमासान, आज से उसे अंदर से देख सकेगी दिल्ली की जनता!

अगला लेख