ramcharitmanas

Shani Jayanti पर ये 10 काम कर लिए तो Shanideva शर्तिया होंगे प्रसन्न

Updated: मंगलवार, 8 जून 2021 (17:25 IST)
10 जून को शनि जयंती है। और हम सभी चाहते हैं कि शनिदेव की हम पर कृपा दृष्टि बनी रहे लेकिन अपने रोज के जीवन में हम जो गलतियां करते हैं उनसे वे नाराज हो जाते हैं। पूजा पाठ और मंत्र से ज्यादा जरूरी है अपनी जीवनशैली में अपनाएं कुछ अच्छी बातें ताकि शनिदेव रहें प्रसन्न....।
 
तो शनि जयंती पर करें ये 10 काम, शनिदेव होंगे प्रसन्न और देंगे वरदान
 
1. शनि देव को वृद्धावस्था का स्वामी कहा गया है, जिस घर में माता पिता व वृद्धजनों का सम्मान होता है उस घर से शनि देव बहुत प्रसन्न होते हैं तथा जिस घर में वृद्ध का अपमान होता है उस घर से खुशहाली दूर भागती है। शनि जयंती पर घर के तथा अन्य वृद्धों का सम्मान करें।
 
2. शनि को दरिद्रों के नारायण भी कहते हैं इसलिए शनि जयंती पर दरिद्रों की सेवा से भी शनि प्रसन्न होते हैं।
 
3. शनि जयंती पर असाध्य रोगों से ग्रस्त व्यक्ति को काला छाता, चमडे के जूते चप्पल पहनाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
 
4. शनि देव को उड़द की दाल की बूंदी के लड्डू बहुत प्रिय है अत: इस दिन लड्डू का भोग लगाकर बांटना चाहिए।
 
5. शनिवार को तेल मालिश कर नहाना चाहिए। लेकिन शनि जयंती के दिन ऐसा न कर तेल का दान देना चाहिए।
 
6. इस दिन लोहे की कोई वस्तु शनि मंदिर दान करनी चाहिए। वह वस्तु ऐसी हो जो मंदिर के किसी काम आ सके।
 
7. शनि जयंती पर शनि मंदिर में बैठकर ॐ एं श्री श्री शनैश्चराय का जाप करना चाहिए।
 
8. शनि से उत्पन्न भीषण समस्या के लिए शनि जयंती के रोज भगवान भोलेनाथ व हनुमान जी की पूजा एक साथ करनी चाहिए। शनि चालीसा, शिव चालीसा, बजरंगबाण, हनुमान बाहुक व हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
 
9. शनि जयंती पर शनि संबंधी कथा पढ़ें।
 
10. शनि जयंती के दिन शनि मंदिर से शनि रक्षा कवच या काला धागा हाथ में बांधने के लिए अवश्य लें।

ALSO READ: shani jayanti puja samagri list : शनि जयंती की 20 पूजा सामग्री

ALSO READ: shani jayanti special : किस राशि पर शनि कैसा फल देते हैं, यह जानकारी आपको नहीं होगी

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

13 August Birthday: आपको 13 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 13 राशियों का राशिफल (13 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश उत्सव 2026: कब होगी गणपति बप्पा की स्थापना? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का समय

खग्रास सूर्य ग्रहण आज रात: कितने बजे लगेगा ग्रहण? जानें क्या करें और किन कामों से बचें

अगला लेख