Hanuman Chalisa

वाद्य यंत्र वीणा के बारे में 10 रोचक तथ्‍य

Updated: मंगलवार, 8 जून 2021 (20:39 IST)
सभी ने वीणा को देखा होगा। वीणा एक ऐसा वाद्य यंत्र है जिसका प्रयोग शास्त्रीय संगीत में किया जाता है। वीणा से ही कई तरह से इसी प्रकार के दूसरे वाद्य यंत्र विकसित हुए हैं। आओ जानते हैं वीणा के बारे में 10 रोचक बातें।
 
 
वीणा ( lyre ) : 
1. जैसे, दुर्गा के हाथों में तलवार, लक्ष्मी के हाथों में कमल का फूल होता है उसी तरह मां सरस्वती के हाथों में वीणा होती है। 
 
2. वीणा शांति, ज्ञान और संगीत का प्रतीक है। 
 
3. माता सरस्वती और नारदजी का वीणा वादन तो जग प्रसिद्ध है ही।
 
4. वीणा के प्रमुख दो प्रकार है- रुद्रवीणा और विचित्र वीणा। इसके अलावा तंजौरी वीणा और गोट्टूवाद्यम की बात भी की जाती है।
 
5. वीणा मूलत: 4 तार की होती है लेकिन इसकी शुरुआत में यह एक तार की हुआ करती थी।
 
6. वीणा से निकली ध्वनी मन के तार छेड़ देती है। इसे सुनने से मन और शरीर के सारे रोग मिट जाते हैं। 
 
7. वीणा से ही सितार, गिटार और बैंजो का अविष्कार हुआ। 
 
8. विद्या की देवी सरस्वती भी शंख धारण करती है। यह शंख वीणा समान आकृति का होता है इसीलिए इसे वीणा शंख कहा जाता है।  माना जाता है कि इसके जल को पीने से मंदबुद्धि व्‍यक्ति भी ज्ञानी हो जाता है। अगर वाणी में कोई दोष है या बोल नहीं पाते हैं तो इस शंख का जल पीने के साथ-साथ इसे बजाएं भी।
 
9. एक पौराणिक कथा के अनुसार वीणा का सृजन स्वयं भगवान शिव ने पार्वती देवी के रूप को समर्पित करते हुए किया था।
 
10. यह विलक्षण यंत्र अब विलुप्त होने के कगार पर है क्योंकि इस यंत्र को बजाने वाले लोग अब काफी कम रह गए हैं।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

पूर्ण सूर्य ग्रहण 2026: कब लगेगा, सूतक काल कितने घंटे रहेगा? जानें समय, कहां दिखेगा और राशियों पर असर

श्रावण मास की शिवरात्रि पर करें ये 5 अचूक उपाय, दूर होंगे ग्रह-दोष और जीवन की परेशानियां

उज्जैन महाकाल की दूसरी सवारी, इस बार बाबा नगर भ्रमण पर निकलेंगे इस अद्भुत रूप में

10 August Birthday: आपको 10 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख