Hanuman Chalisa

रणभूमि के ध्वजों के प्रकार

रणभूमि में अवसर के अनुकूल 8 प्रकार के झंडों का प्रयोग होता था। ये झंडे थे- जय, विजय, भीम, चपल, वैजयन्तिक, दीर्घ, विशाल और लोल। ये सभी झंडे संकेत के सहारे सूचना देने वाले होते थे। विशाल झंडा क्रांतिकारी युद्ध का तथा लोल झंडा भयंकर मार-काट का सूचक था।
 
#
* जय : जय झंडा सबसे हल्का तथा रक्त वर्ण का होता था। यह विजय का सूचक माना जाता था। इसका दंड 5 हाथ लंबा होता था।
* विजय : विजय की लंबाई 6 हाथ थी। श्वेत वर्ण का यह ध्वज पूर्ण विजय के अवसर पर फहराया जाता था।
* भीम : भीम ध्वज 7 हाथ लंबा होता था और लोमहर्षक युद्ध के अवसर पर इसे फहराया जाता था। यह अरुण वर्ण का होता था।
* चपल : चपल ध्वज पीत वर्ण का होता था तथा 8 हाथ लंबा होता था। विजय और हार के बीच जब द्वन्द्व चलता था, उस समय इसी चपल ध्वज के माध्यम से सेनापति को युद्ध-गति की सूचना दी जाती थी।
* वैजयन्तिक : वैजयन्तिक ध्वज 9 हाथ लंबा तथा विविध रंगों का होता था।
* दीर्घ : दीर्घ ध्वज की लंबाई 10 हाथ होती थी। यह नीले रंग का होता था। युद्ध का परिणाम जब शीघ्र ज्ञात नहीं हो सकता था तो उस समय यही झंडा प्रयुक्त होता था।
* विशाल : विशाल ध्वज 11 हाथ लंबा और धारीवाल।
* लोल : लोल झंडा 12 हाथ लंबा और कृष्ण वर्ण का होता था।
 
#
महाभारत में प्रत्येक योद्धा का अपना अलग ध्वज होता था।
 
1.युधिष्ठिर : नक्षत्रयुक्त चन्द्र वाला स्वर्ण ध्वज।
2.अर्जुन : अर्जुन की ध्वजा पर हनुमान का चित्र अंकित था। इसे 'वानर ध्वज' कहा जाता था।
3.भीष्म : भीष्‍म के पास ताड़ और 5 तारों के चिह्न से युक्‍त विशाल ध्‍वजा-पताका थी।
4.नकुल : स्वर्ण पीठ लिए लाल हिरण का चित्र अंकित था।
5.सहदेव : सहदेव के रथ पर लहराने वाले ध्वज पर चांदीजड़ित हंस का चिन्ह बना हुआ था।
6.अभिमन्यु : अभिमन्यु के ध्वज पर पीले पत्तों वाला पेड़ अंकित था।
7.कृपाचार्य : कृपाचार्य की ध्वजा पर सांड बना था।
8.मद्रराज : मद्रराज की ध्वजा पर हल।
9.वृषसेन : अंगराज वृषसेन की ध्वजा पर मोर।
10.जयद्रथ : सिंधुराज जयद्रथ के झंडे पर वराह की छवि अंकित थी। जयद्रथ के रथ पर चांदी का शूकर-ध्वज फहरा रहा था।
11.भूरिश्रवा : भूरिश्रवा के रथ में यूप का चिह्न बना था। वह ध्‍वज सूर्य के समान प्रकाशित होता था और उसमें चन्‍द्रमा का चिह्न भी दृष्टिगोचर होता था।
12.गुरु द्रोणाचार्य : गुरु द्रोणाचार्य के ध्वज पर सौवर्ण वेदी का चित्र था। इसके अलावा तपस्वी का कटोरा और धनुष अंकित था।
13.दुर्योधन : दुर्योधन के ध्वज पर कोबरा बना हुआ था। इसे सर्पकेतु भी कहते थे।
14.श्रीकृष्ण : भगवान श्रीकृष्ण के झंडे पर गरूड़ अंकित होने से उसे गरूड़ ध्वज कहा जाता है।
15.कर्ण : कर्ण का हस्तिकाश्यामाहार-केतु नामक ध्वज था।
16.अश्वत्थामा : अश्वत्थामा की ध्वजा पताका में सिंह की पूंछ का चिन्ह बना हुआ था।
17.घटोत्कच : घटोत्कच के ध्वज पर गिद्ध विराजमान था।
18.बलराम : बलरामजी ने हालांकि युद्ध में भाग नहीं लिया था लेकिन बलराम के झंडे पर ताल वृक्ष की छवि अंकित होने से उसे 'ताल ध्वज' कहते थे।
19. शाल्व : शाल्व के शासक अष्टमंगला ध्वज रखते थे। झंडे पर हाथी की आकृति थी और स्वर्ण मयूरों से शोभित था।
20.महीपति : महीपति की ध्वजाओं पर स्वर्ण, रजत एवं ताम्र धातुओं से बने कलश आदि चित्रित रहते थे। इनकी एक ध्वजा सर्वसिद्धिदा कहलाती थी। इस ध्वजा पर रत्नजड़ित घड़ियाल के 4 जबड़े अंकित होते थे।

Show comments

सभी देखें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: निकलने से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेगा सफर सुरक्षित

Vakri Budh Effect: बुध की कर्क राशि में वक्री चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

सभी देखें

06 July Birthday: आपको 6 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 जुलाई, 2026)

Weekly Horoscope 06 to 12 July 2026: 06 से 12 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

05 July Birthday: आपको 5 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख