Hanuman Chalisa

इन 10 बातों या संकेतों से जानिए कि हनुमानजी प्रसन्न हैं आप पर

Updated: रविवार, 28 फ़रवरी 2021 (08:30 IST)
हनुमानजी बहुत ही जागृत देव हैं और वे सभी युगों में साक्षात विद्यमान हैं। वे बहुत ही जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। उनकी कृपा आप पर निरंतर बनी रहे। आओ जानते हैं कि किन बातों और संकेतों से पता चलेगा कि रामदूत हनुमानजी की हम पर कृपा है या वह हमसे प्रसन्न हैं।
 
 
1. यदि आपके हाथों में मंगल रेखा स्पष्ट नजर आ रही है तो निश्‍चित ही हनुमानजी की आप पर कृपा है। अब शर्त यह है कि आप बुराइयों से दूर रहेंगे तो लाभ ही लाभ होगा।
 
 
2. यदि कुंडली में मंगल मेष, वृश्चिक या मकर राशि में है या सूर्य-बुध एक ही जगह पर बैठे हैं या दसवें भाव में मंगल है तो माना जाता है कि यह मंगल नेक है। मंगल नेका का अर्थ है कि हनुमानजी की आप पर कृपा है।

 
3. यदि आपका जिगर मजबूत है, ऊपर का होंठ बड़ा और अच्‍छा है, रक्त एकदम शुद्ध है और आंखों की ज्योति सही है तो माना जाता है कि मंगल शुभ है। मंगल के शुभ होने के अर्थ है कि आप पर हनुमाजी की कृपा है।

 
4. यदि आपको हनुमानी या रामजी सपने में किसी भी प्रकार से दर्शन देते हैं तो समझो आप पर उनकी कृपा है।

 
5. यदि आपके घर में रामायण पाठ होता रहता हैं या राम जप चलता रहता है या नियमित रूप से आप हनुमान चालीसा पढ़ते रहते हैं तो निश्‍चित ही आप पर हनुमानजी की कृपा है। हनुमानजी जिस पर भी प्रसन्न रहते हैं वह व्यक्ति भयमु‍क्त और निर्भिक जीवन जीता है। ऐसे जातक के जीवन में किसी भी प्रकार का संकट नहीं  होता है।

 
6. निर्भिक, साहसी और शक्तिशाली होकर भी आप नेक न्यायप्रिय और विनम्र हैं तो निश्चित ही आपसे हनुमानजी प्रसन्न हैं। जैसे आप एक अच्छे लीडर, सैनिक, पुलिस या उच्चपदासिन अधिकारी होकर भी विनम्र और सच्चे हैं तो हनुमानजी की आप पर कृपा बनी रहेगी।

7. हनुमानजी यदि प्रसन्न हैं तो ऐसे जातक हर क्षेत्र में प्रगति करते हैं। उसके जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा और कष्ट नहीं होता है। उसके हर कार्य आसानी से होते जाते हैं। उसके जीवन में स्थायित्व आ जाता है।

 
8. यदि आप मन, वचन और कर्म से एक और पवित्र हैं। अर्थात आपकी कथनी और करनी में भेद नहीं है तो आप समझ लें कि हनुमानजी की आप पर कृपा है। आप कभी भी झूठ नहीं बोते हैं, किसी भी प्रकार का नशा नहीं करते, मांस का भक्षण नहीं करते और अपने परिवार के सदस्यों से प्रेमपूर्ण संबंध बनाए रखते हैं तो निश्‍चित ही आप पर हनुमानजी की कृपा है तभी तो आप ऐसा नहीं करते हैं।

9. आप पर किसी भी प्रकार से शनि की साढ़े साती, ढैया या अन्य किसी भी तरह की शनि पीड़ा का असर नहीं होता है तो निश्‍चित ही आप पर हनुमानजी की कृपा हैं।

 
10. यदि आपसे आपके बड़े या छोटे भाई एवं सभी मित्र प्रसन्न रहते हैं और आगे रहकर आपकी मदद करते हैं तो निश्‍चित मान लीजिए की आप पर हनुमानजी प्रसन्न हैं।

यह भी पढ़ें

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Varalakshmi Vrat: वरलक्ष्मी व्रत की पूजा सामग्री और पूजा विधि

Varalakshmi Vrat katha: वरलक्ष्मी व्रत की पौराणिक कथा

Rakhi muhurat: 28 अगस्त 2026: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और चंद्र ग्रहण का सच

देवदार के घने जंगलों में विराजते हैं ताड़केश्वर महादेव, सावन में जरूर करें दर्शन

सूर्य की राशि में बुध का गोचर, इन राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा बदलाव

अगला लेख