• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. vladimir putin on Russia-Ukraine War
Written By
Last Updated : शनिवार, 5 मार्च 2022 (19:52 IST)

Russia-Ukraine War : युद्ध के 10वें दिन सामने आए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, कही यह बड़ी बात

Russia-Ukraine War : युद्ध के 10वें दिन सामने आए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, कही यह बड़ी बात - vladimir putin on Russia-Ukraine War
मास्को/नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन में घमासान युद्ध चल रहा है। इस बीच युद्ध के 10वें दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर सामने आए हैं।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर ऑपरेशन शुरू करना बड़ा कठिन फैसला था। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन से नाजीवादियों को हटाना होगा। 

यूक्रेन से जारी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंध युद्ध की घोषणा के समान हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान चलाना हमारे लिए बड़ा फैसला था। हमने डोनबास को शांति से हल करने की कोशिश की लेकिन यूक्रेन ने शांति में अड़ंगा लगाया।
 
भारत सरकार ने बनाया दबाव : इस बीच भारत ने यूक्रेन के सूमी में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर गहन चिंता जताते हुए उनके लिए सुरक्षित गलियारा बनाने के वास्ते तत्काल युद्धविराम को लेकर रूस और यूक्रेन की सरकार पर दबाव बनाया है।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सूमी में फंसे छात्रों से आश्रयों के अंदर रहने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की है। 
 
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि हम यूक्रेन के सूमी में में भारतीय छात्रों के बारे में बहुत चिंतित हैं। हमने उनके वास्ते एक सुरक्षित गलियारा बनाने के लिए तत्काल युद्धविराम को लेकर कई संपर्कों के जरिए रूस और यूक्रेन की सरकारों पर दबाव डाला है।