सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. US to impose sanctions on Russian oil imports
Written By
Last Updated : बुधवार, 9 मार्च 2022 (00:13 IST)

Russia Ukraine War: पुतिन पर अमेरिका का शिकंजा, बाइडेन ने रूस से गैस और ऑइल इम्पोर्ट पर बैन लगाया

Joe Biden
वॉशिंगटन। यूक्रेन और रूस में युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिका ने रूस पर और प्रतिबंध लगाए हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन पर रूस के हमले के जवाब में उसकी अर्थव्यवस्था को और कमजोर करने के इरादे से मंगलवार को घोषणा की कि अमेरिका, रूस से सभी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाएगा, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि इससे अमेरिकियों, विशेष रूप से गैस पंप पर लागत बढ़ जाएगी। बाइडेन ने कहा कि युद्‍ध रूस नहीं पुतिन लड़ रहे हैं। 
यह कार्रवाई यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की द्वारा अमेरिका और पश्चिमी देशों के अधिकारियों से आयात में कटौती करने की अपील करने के बाद हुई है। रूस के वित्तीय क्षेत्र पर गंभीर प्रतिबंधों के बावजूद तेल निर्यात ने वहां नकदी प्रवाह को स्थिर बनाए रखा है।
 
बाइडन ने घोषणा की, ‘हम पुतिन के युद्ध को ‘सब्सिडी’ देने का हिस्सा नहीं होंगे।’ उन्होंने नई कार्रवाई को इस जारी युद्ध के लिए रूस को धन जुटाने के खिलाफ एक ‘जोरदार झटका’ बताया।
उन्होंने कहा कि अमेरिकियों को बढ़ती कीमतों का सामना करना होगा, स्वतंत्रता की रक्षा करना महंगा पड़ जाएगा। बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूरोपीय सहयोगियों के साथ परामर्श में काम कर रहा है, जो रूसी ऊर्जा आपूर्ति पर अधिक निर्भर हैं।

यूक्रेन हार नहीं मानेगा : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ब्रिटेन की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि उनका देश रूस के आक्रमण के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ता रहेगा। जेलेंस्की ने ब्रिटिश सांसदों से कहा कि 'हम हार नहीं मानेंगे और हारेंगे भी नहीं।' यूक्रेन से वीडियो के जरिए हाउस ऑफ कॉमन्स को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने ब्रिटेन से रूस पर प्रतिबंध बढ़ाने और उसे एक 'आतंकवादी देश' मानने का आग्रह किया।
ये भी पढ़ें
जेलेंस्की ने जीता ब्रिटेन के सांसदों का दिल, मिला स्टैंडिंग ओवेशन