dharma sangrah
✕

Russia-Ukraine War का पड़ेगा असर, महंगे हो सकते हैं स्मार्टफोन्स

Updated: शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (18:28 IST)
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अगर लंबा चलता है तो इसका असर कई चीजों पर पड़ सकता है। इससे भारत समेत दुनियाभर में स्मार्टफोन, कार और लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ सकती हैं।

खबरों के अनुसार, यूक्रेन पर हमले के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। रूस के कमोडिटी एक्सपोर्ट में तांबा भी शामिल है। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के कारण यह भी महंगा हो जाएगा।

तांबे का इस्तेमाल करके सेमीकंडक्टर (चिप) की मैनुफैक्चरिंग की जाती है, लेकिन इसकी कीमतें बढ़ने से चिप की शॉर्टेज और अधिक बढ़ जाएगी। माइक्रो-चिप की शॉर्टेज बड़ी समस्या रही है। अनुमान था कि ये दिक्कत 2022 में खत्म हो जाएगी, लेकिन अब इस युद्ध के बाद ऐसा संभव होता दिख नहीं रहा है।

अमेरिका ने जो रूस पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है उसमें ये भी कहा गया है कि माइक्रोचिप की सप्लाई को रूस से बंद कर दिया जाएगा। इसका इस्तेमाल मोबाइल फोन की मैनुफैक्चरिंग में किया जाता है। कुल मिलाकर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध होने से भारत समेत कई देश प्रभावित होने वाले हैं।

हालां‍कि चिप बनाने वाली कंपनियां एक-दो हफ्ते तक इस दिक्कत रोक सकती हैं, लेकिन ज्यादा दिन होने पर इसका बड़ा असर देखने को मिलेगा।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

अगला लेख