मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. Operation Ganga : 182 indians comes back to India from ukraine
Written By
Last Modified: मंगलवार, 1 मार्च 2022 (09:54 IST)

ऑपरेशन गंगा: यूक्रेन से 182 भारतीयों की स्वदेश वापसी, बुखारेस्ट से मुंबई पहुंचा दूसरा विमान

ऑपरेशन गंगा: यूक्रेन से 182 भारतीयों की स्वदेश वापसी, बुखारेस्ट से मुंबई पहुंचा दूसरा विमान - Operation Ganga : 182 indians comes back to India from ukraine
मुंबई। एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान यूक्रेन में फंसे 182 भारतीय नागरिकों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर मंगलवार सुबह मुंबई पहुंचा।
 
विमानन कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान बुखारेस्ट से कुवैत होते हुए सबह सात बजकर 40 मिनट पर मुंबई पहुंचा। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने एयरपोर्ट पर स्वदेश लौटे भारतीयों की आगवानी की।  
 
यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए विमान सोमवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) से बुखारेस्ट के लिए रवाना हुआ था।
 
भारत रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को 27 फरवरी से रोमानिया और हंगरी के रास्ते स्वदेश रहा है। रोमानिया और हंगरी यूक्रेन के पड़ोसी देश हैं। बुखारेस्ट से मुंबई पहुंचा यह दूसरा निकासी विमान है।
 
ये भी पढ़ें
खारकीव पर बमबारी, कीव की ओर बढ़ा 40 मील लंबा रूसी काफिला