Hanuman Chalisa
✕

Russia Ukraine War : खंडहर में तब्‍दील हुआ खारकीव, अपना शहर छोड़ने की भयावह कहानी बयां कर रही ये तस्वीर

Updated: सोमवार, 7 मार्च 2022 (11:11 IST)
यूक्रेन के शहर खारकीव पर रूस ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। यह शहर बुरी तरह खंडर में बदलता जा रहा है। यहां लगातार बमबारी हो रही है। लोग अपने घरों को छोड़कर जाने को मजबूर हैं।

यहां रूस (Russia) लगातार बम और मिसाइल दाग रहा है। इससे इस शहर में अफरातफरी का माहौल है। लोग डरे और सहमे हुए हैं। मजबूरी में लोगों को अपना घर छोड़कर इधर से उधर भागना पड़ रहा है।

बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। इस वजह से खारकीव स्टेशन पर लोगों की काफी भीड़ जुट रही है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर स्थिति की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

खारकीव स्टेशन की इस तस्वीर में प्लेटफॉर्म पर दूर-दूर तक सिर्फ लोगों की भीड़ नजर आ रही है। आलम ये है कि पैर रखने की जगह तक नहीं बची है। हर कोई जल्दी से जल्दी इस शहर को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाना चाहता है। जिसे जैसे मौका मिल रहा है, वो वैसे ट्रेन से निकल जा रहा है।

उजड़ चुका है पूरा शहर
बता दें कि रूस ने अपने हमले में सबसे ज्यादा टारगेट यूक्रेन के खारकीव शहर को ही किया है। यह शहर लगभग खंडहर में तब्दील हो चुका है। यहां कई ऊंची-ऊंची प्रमुख इमारतें बम से तबाह हो चुकी हैं, सड़कें औऱ पुल टूट चुके हैं, स्कूल और कॉलेज भी तबाह हो गए हैं। हजारों लोगों के आशियाने पूरी तरह से उजड़ चुके हैं।

रूस की तरफ से यहां लगातार हो रही बमबारी से लोग दहशत में जी रहे हैं। रूस सबसे ज्यादा मिसाइल और बम यहीं छोड़ रहा है। उसके हमले में कई आम नागरिक मारे गए हैं। यही वजह है कि लोग इस शहर को छोड़कर भाग रहे हैं।

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख