गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. Air Indias flight with 219 Indian nationals departs from Bucharest
Written By
Last Updated : शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (21:10 IST)

यूक्रेन से 219 भारतीयों को स्वदेश लेकर आया एयर इंडिया का विमान

यूक्रेन से 219 भारतीयों को स्वदेश लेकर आया एयर इंडिया का विमान - Air Indias flight with 219 Indian nationals departs from Bucharest
मुंबई। यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का पहला विमान शनिवार शाम रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा। वायु यातायात नियंत्रक (ATS) के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
बोइंग 787 विमान के साथ संचालित, एयर इंडिया की निजी उड़ान शाम 7 बजकर 50 मिनट पर मुंबई हवाई अड्डे पर उतरी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल युद्ध प्रभावित यूक्रेन से लौटे भारतीय नागरिकों की अगवानी करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे।
 
निकासी उड़ान मुंबई से बुखारेस्ट के लिए तड़के 3.38 बजे रवाना हुई थी और भारतीय मानक समय के अनुसार सुबह करीब 10.45 बजे वहां उतरी थी। 
 
सड़क मार्ग से यूक्रेन-रोमानिया सीमा और यूक्रेन-हंगरी सीमा पर पहुंचने वाले भारतीय नागरिकों को भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा क्रमशः बुखारेस्ट और बुडापेस्ट ले जाया गया ताकि उन्हें निकाला जा सके।

पहली निकासी उड़ान एआई1944 बुखारेस्ट से दोपहर 1.55 बजे (भारतीय मानक समय) 219 भारतीयों के साथ रवाना हुई।
ये भी पढ़ें
Russia Ukraine War : यूक्रेन पर चारों दिशाओं से हमला करेगी रूसी सेना, क्या अमेरिका भी जंग में हुआ शामिल? महायुद्ध से जुड़े 10 बड़े अपडेट