Hanuman Chalisa
✕

युद्ध में 2 दोस्‍तों ने कायम की मिसाल, भारत वापसी को लेकर लिया यह निर्णय...

Updated: रविवार, 6 मार्च 2022 (18:39 IST)
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे भीषण युद्ध के दौरान अभी भी कई भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं, जिन्हें स्‍वदेश लाने का काम सरकार लगातार कर रही है। ऐसे हालात में हर कोई अपनी स्‍वदेश वापसी की कोशिश में लगा हुआ है। इस बीच स्‍वदेश वापसी को लेकर उत्‍तर प्रदेश के 2 दोस्‍तों की दोस्‍ती मानवता की मिसाल बनी हुई है।

खबरों के अनुसार, युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे उत्‍तर प्रदेश के 2 दोस्‍तों में से एक को जंग शुरू होने से 2 दिन पहले भारत वापसी का अवसर मिला और एक दोस्‍त का किसी वजह से टिकट नहीं हो पाया, लेकिन दोनों की दोस्ती गहरी होने के कारण उन्‍होंने एकसाथ लौटने का निर्णय लिया और एक दोस्‍त ने अपना टिकट कैंसल कर दिया।

दोनों दोस्‍त इवानो स्थित फ्रेंकविस्क नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। पिछले साल दोनों की दोस्ती यूक्रेन की राजधानी कीव के एयरपोर्ट पर हुई थी। बाद में दोनों एकसाथ यूनिवर्सिटी के होस्टल में रहने लगे। हालांकि अब दोनों दोस्त भारत वापस लौट चुके हैं और अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।

दोनों दोस्त सरकार से मेडिकल पढ़ाई को लेकर एक अच्छा फैसला लेने की गुहार लगा रहे हैं, ताकि उनका साल बर्बाद न हो। भारत वापसी के बाद परिवार ने कहा कि हमेशा इसी तरह की दोस्ती रखना, कभी हिन्दू-मुस्लिम मत करना।फिलहाल इन दोनों की दोस्ती मानवता की मिसाल बनी हुई है।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख