ramcharitmanas
✕

Hindi Love Poem: तुम -मेरी सबसे अनकही कविता

Updated: सोमवार, 19 मई 2025 (14:51 IST)
प्रेम कविता
 
तुम
न कोई प्रसिद्धि, न कोई मंच,
पर फिर भी
मेरे भीतर की सबसे पूर्ण कविता।
तुम्हारी सादगी
किसी छंद की नहीं,
एक अनुभूति की तरह
हर दिन मेरे भीतर उतरती रही।
 
मैंने तुम्हें देखा
बिना किसी सजावट के,
बिना किसी भूमिका के,
बस एक मुस्कान में लिपटी
वो स्त्री जो
जैसे जीवन को समझती नहीं,
बल्कि उसे जीती है।
 
तुम्हारे चलने की धीमी गति में
मुझे अपना भविष्य दिखा- 
जहां समय ठहर सकता है
अगर तुम साथ चलो।
 
तुम कोई कवयित्री नहीं,
लेकिन तुम्हारे मौन में
शब्दों से ज़्यादा अभिव्यक्तियां थीं।
 
एक झिझकती दृष्टि,
एक संकोच से झुकी पलकों में
प्रेम की भाषा थी
जिसे बस महसूस किया जा सकता था।
 
मैं तुम्हें चाहता हूं
तुम्हारे उसी रूप में
जहाँ तुम अपनी हो,
दुनिया की नहीं।
न किसी उपमा की ज़रूरत,
न किसी विशेषण की-
तुम ही पूरी हो,
मेरे लिए।
 
क्या तुम मुझे
उस क्षण का अधिकार दोगी
जब प्रेम को कोई नाम न हो,
सिर्फ एक मौन स्वीकृति हो-
कि 'हां, मैं भी चाहती हूं'?
 
मैं नहीं चाहता
कोई उत्तर, कोई वचन-
सिर्फ तुम्हारी उपस्थिति
मेरे जीवन की सबसे सुंदर कविता है,
जो अब तक लिखी नहीं गई,
पर जिया जा रहा है-
हर दिन,
तुम्हारे नाम से पहले और बाद में।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख