Daily Horoscope
✕

बाल गीत: बड़ी चकल्लस है

Updated: सोमवार, 19 मई 2025 (14:24 IST)
रोज-रोज का खाना खाना,
बड़ी चकल्लस है।
 
दादी दाल-भात रख देती,
करती फतवा जारी।
तुम्हें पड़ेगा पूरा खाना
नहीं चले मक्कारी।
दादी का यह पोता देखो,
कैसा परवश है।
बड़ी चकल्लस है।
 
भूख नहीं रहती है फिर भी,
कहती खालो-खालो।
मैं कहता हूं घुसो पेट में,
जाकर पता लगा लो।
तुम्हें मिलेगा पेट लबालब,
भरा ठसाठस है।
बड़ी चकल्लस है।
 
पिज्जा बर्गर देती दादी,
तो शायद खा लेता।
चाऊमीन मिल जाते तो मैं,
पेट बड़ा कर लेता।
वैसे भी अब दाल भात में,
कहां बचा रस है।
बड़ी चकल्लस है।
 
पर दादी कहतीं हैं बेटे,
कभी भूल मत जाना।
सारे जग में सबसे अच्छा,
हिन्दुस्तानी खाना।
यहां रोटियां किशमिश जैसी,
सब्जी आमरस है।
बड़ी चकल्लस है।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
 
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख