स्वर्णिम उपलब्धियाँ भारत की
विश्वपटल पर चमका भारत का नाम
|
* देश की महिलाओं के सिर गर्व से उठ गए जब भारत को पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती प्रतिभा पाटिल मिली।
* यह भी इसी भारत की शान रही कि अंतरिक्ष में जाने वाली सुनीता विलियम कल्पना चावला के बाद दूसरी भारतीय महिला बनी।
* भारत-अमेरिका परमाणु करार को अन्तत: सफलता मिली।
* अभिनव बिन्द्रा ने ओलिम्पिक में भारत को स्वर्ण दिलाया।
* महिला टेनिस में विदेशी वर्चस्व को चुनौती दी उदीयमान खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने।
* भारत के छोटे से गाँव के लक्ष्मी मित्तल दुनिया के 100 प्रभावी शख्सियत मे गिने गए।
* बॉबी जिंदल अमेरिका के लुसियाना में गवर्नर का चुनाव जीतने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति बने।
* अरूंधति रॉय, झुम्पा लाहिड़ी,अरविंद अडीगा भारतीय युवाओं की प्रेरणा बने। प्रतिष्ठित बुकर अवार्ड पर भारतीय लेखनी ने विजय हासिल की।
*भारतीय मूल के मैनेजमेंट गुरु सी.के. प्रह्लाद दुनिया के सबसे प्रभावशाली मैनेजमेंट थिंकर चुने गए।
* अंतरिक्ष के सबसे सौम्य ग्रह पर चन्द्रयान भेज भारत ने 6 विकसित देशों की बराबरी कर एक नया कीर्तिमान रचा।
* ऑस्कर के द्वार पर भारतीय दस्तक अब सपना नहीं रहा। ऑस्कर में तीन नामांकन पाने वाले ए.आर. रहमान पहले भारतीय संगीतकार बने।

