Daily Horoscope

तीन पैरों वाली गायत्री माता का क्या है राज?

Updated: गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (10:23 IST)
तीन मुख या चार मुख वाले देवी और देवताओं को तो हम जानते ही हैं, परंतु आज तक किसी देवी या देवताओं के हमने तीन पैर होने की बात किसी से नहीं सुनी होगी। तीन मूख या चार भुजा वाली मूर्तियों का जिक्र तो अक्सर होता है, लेकिन क्या आपने कभी सुना कि तीन पैरों वाली माता की मूर्ति। नहीं ना तो आओ जानते हैं कि तीन पैरों वाली गायत्री माता का क्या है राज?
 
 
1. मध्यप्रदेश के देवास जिले से करीब 45 किमी दूर हाटपीपल्या गांव के नृसिंह मंदिर में स्थापित है गायत्री माता की एक विचित्र मूर्ति। यहां जो गायत्री माता की मूर्ति है उसका रहस्य कोई नहीं जानता है।
 
2. हाटपीपल्या गांव के नृसिंह मंदिर में स्थापित है गायत्री माता की एक विचित्र मूर्ति जिसके है तीन पैर। यह गायत्री माता की प्रतिमा भी बहुत प्राचीन बताई जाती है।
 
3. मंदिर के पुजारी गोपाल वैष्णव भी मानते हैं कि मैंने आज तक तीन पैरों वाली प्रतिमा कहीं नहीं देखी। इस तरह की प्रतिमा देखने को नहीं मिलती। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यह विश्व की एकमात्र प्रतिमा है जो तीन पैरों वाली है। यहां स्थित प्रतिमा को 'त्रिपदा गायत्री' माता कहते हैं।
 
4. इस प्रतिमा के बारे में भी मान्यता हैं कि इसका दर्शन करने से सभी तरह की मनोकामना पूरी होती है, लेकिन यह कोई नहीं जानता है कि यह प्रतिमा किसने बनाई या यह कहां से प्राप्त हुई। यह रहस्य आज तक बरकरार है।
 
5. कहते हैं कि यहां के मंदिर की नृसिंह भगवान की मूर्ति पानी में तैरती है। यहां पर नृसिंह भगवान की भी चमत्कारिक प्रतिमा है जो प्रतिवर्ष नदी में तैरती है या कि जिसे प्रतिवर्ष डोल ग्यारस के दिन तैराया जाता है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख