dharma sangrah

Mata Vaishno Devi: वैष्णो देवी मंदिर में जाने के लिए कैसे होता है रजिस्ट्रेशन, कितने दिन पहले लेना होता है टोकन

वैष्णो देवी जाना है तो पहले जान लें ये बातें

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 21 मई 2024 (18:45 IST)
Vaishno Devi


गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही लोग घूमने का प्लान बनाने हैं। कुछ लोग धार्मिक स्थलों पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप माता वैष्णो देवी कटरा जाना चाहते हैं, लेकिन रजिस्ट्रेशन के बारे में आपको कोई जानकारी नहीं है तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रोसेस के बारे में बताएंगे ।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन बिल्कुल निशुल्क होता है। आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराते हैं, तो आपको यात्रा पंजीकरण काउंटर पर जाना होगा। यहां आपको  अपनी सही जानकारी डालकर फॉर्म भरना होगा। इसके बाद काउंटर से एक यात्रा पर्ची मिलेगी। पर्ची लेने के बाद यात्री अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
वैष्णो देवी यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www।maavaishnodevi।org/ पर जाना होगा। यहां पर आपको वैष्णो देवी की यात्रा से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध है। वेबसाइट पर जाने के बाद आप यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर डिटेल्स भर कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आप ट्रेन, फ्लाइट या टैक्सी आदि से वैष्णो देवी जा सकते हैं। वैष्णो देवी के लिए जम्मू तवी और कटरा दो बड़े रेलवे स्टेशन हैं।

इन बातों का ध्यान रखें
ध्यान रहे अपनी पर्ची आप प्रिंट करवा लें। यात्रा पर्ची 1 दिन के लिए ही वैध है। एक बार में आप 6 लोगों का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आप वैष्णो देवी जाने के 60 दिन पहले से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अगर आप घोड़े की सवारी या हेलीकॉप्टर से जाना चाहते हैं, तो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से टोकन बुक कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर
किसी प्रकार की दिक्कत होने पर आप हेल्पलाइन नंबर 01922-521444 पर कॉल कर सकते हैं।
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Kamika Ekadashi 2026 : सावन में कब है कामिका एकादशी? जानें क्यों खास है यह एकादशी, जानें पूजा विधि और कथा

बुधादित्य राजयोग से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, करियर और कारोबार में मिल सकती है बड़ी सफलता

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–5 : तेजपत्ता)

श्रावण मास में करें ये 10 आसान उपाय, पूरे साल मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद

अगला लेख