• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. धार्मिक स्थल
  4. Bhairav parvat shakti peeth ujjain

51 Shaktipeeth : भैरवपर्वत अवंती शक्तिपीठ-41

bhairav parvat shakti peeth
देवी भागवत पुराण में 108, कालिकापुराण में 26, शिवचरित्र में 51, दुर्गा शप्तसती और तंत्रचूड़ामणि में शक्ति पीठों की संख्या 52 बताई गई है। साधारत: 51 शक्ति पीठ माने जाते हैं। तंत्रचूड़ामणि में लगभग 52 शक्ति पीठों के बारे में बताया गया है। प्रस्तुत है माता सती के शक्तिपीठों में इस बार भैरवपर्वत अवंती शक्तिपीठ शक्तिपीठ के बारे में जानकारी।
 
 
कैसे बने ये शक्तिपीठ : जब महादेव शिवजी की पत्नी सती अपने पिता राजा दक्ष के यज्ञ में अपने पति का अपमान सहन नहीं कर पाई तो उसी यज्ञ में कूदकर भस्म हो गई। शिवजी जो जब यह पता चला तो उन्होंने अपने गण वीरभद्र को भेजकर यज्ञ स्थल को उजाड़ दिया और राजा दक्ष का सिर काट दिया। बाद में शिवजी अपनी पत्नी सती की जली हुई लाश लेकर विलाप करते हुए सभी ओर घूमते रहे। जहां-जहां माता के अंग और आभूषण गिरे वहां-वहां शक्तिपीठ निर्मित हो गए। हालांकि पौराणिक आख्यायिका के अनुसार देवी देह के अंगों से इनकी उत्पत्ति हुई, जो भगवान विष्णु के चक्र से विच्छिन्न होकर 108 स्थलों पर गिरे थे, जिनमें में 51 का खास महत्व है।
भैरवपर्वत अवंती : मध्यप्रदेश के उज्जैन नगर में शिप्रा नदी के तट के पास भैरव पर्वत पर माता के ऊर्ध्व ओष्ठ (ऊपरी होठ) गिरे थे। इसकी शक्ति है अवंती और भैरव को लम्बकर्ण कहते हैं। हालांकि इसकी स्थिति को लेकर भी मतभेद हैं। कुच विद्वानों के अनुसार इसी स्थिति गुजरात के गिरनार पर्वत के निकट भैरव पर्वत पर है। अत: दोनों स्थानों पर शक्तिपीठ की मान्यता है। चूंकि शक्ति अवंती होने के कारण उज्जैन को सर्वाधिक मान्यता प्राप्त है।
ये भी पढ़ें
Story of Devi Skanda Mata : नवरात्रि की पांचवीं देवी स्कंदमाता की पावन कथा