जानिए बौद्ध धर्म के प्रमुख तीर्थस्थल
जानिए भगवान बुद्ध के अनुयायियों के लिए बनाए गए मुख्य तीर्थस्थल। (1)
लुम्बिनी :यह स्थान नेपाल की तराई में पूर्वोत्तर रेलवे की गोरखपुर-नौतनवां लाइन के नौतनवां स्टेशन से 20 मील और गोरखपुर-गोंडा लाइन के नौगढ़ स्टेशन से 10 मील दूर है। नौगढ़ से यहां तक पक्का मार्ग भी बन गया है। गौतम बुद्ध का जन्म यहीं हुआ था। यहां के प्राचीन विहार नष्ट हो चुके हैं। केवल अशोक का एक स्तम्भ है, जिस पर खुदा है- 'भगवान् बुद्ध का जन्म यहां हुआ था।' इस स्तम्भ के अतिरिक्त एक समाधि स्तूप भी है, जिसमें बुद्ध की एक मूर्ति है। नेपाल सरकार द्वारा निर्मित दो स्तूप और हैं। रुक्मनदेई का मंदिर दर्शनीय है। एक पुष्करिणी भी यहां है।
(2)
बोधगया :यहां बुद्ध ने 'बोध' प्राप्त किया था। भारत के बिहार में स्थित गया स्टेशन से यह स्थान 7 मील दूर है।