माँ मनुदेवी का मंदिर
खानदेश की कुलदेवी 'मनुदेवी'
-
संदीप पारोलेकर धर्म यात्रा की इस बार की कड़ी में हम आपको ले चलते हैं खानदेशवासियों की श्रीक्षेत्र कुलदेवी मनुदेवी के मंदिर जो महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश इन दोनों राज्यों को अलग करने वाला सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाओं की वादियों में बसा हुआ है।वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें और फोटो गैलरी देखने के लिए क्लिक करें-महाराष्ट्र के यावल-चोपड़ा मार्ग पर उत्तर सीमा में कासारखेड़-आड़गाँव ग्राम से लगभग 8 किमी दूरी पर मनुदेवी का अतिप्राचीन हेमाड़पंती मंदिर है। मंदिर चारों ओर से पर्वतों एवं हरियाली से घिरा हुआ है। आस-पास के लोग यहाँ पैदल व निजी वाहन से मन्नत माँगने देवी के द्वार आते हैं।